Site icon Khabribox

उत्तराखंड दौरे पर आ रहें हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में 2027 चुनाव पर मंथन, पुलिस बल को मिलेगा ‘प्रेसिडेंट्स कलर’

​उत्तराखंड: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। उनके इस दौरे को आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

तैयारियां तेज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गृह मंत्री के मुख्य कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कोर कमेटी की अहम बैठक में हिस्सा लेना और राज्य पुलिस बल को एक विशेष सम्मान सौंपना शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी सूत्रों के अनुसार, अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली भाजपा कोर कमेटी की बैठक में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए रणनीतिक खाका तैयार किया जाएगा। इस दौरान जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती, चुनावी अभियान की रूपरेखा और पार्टी के जनाधार को विस्तार देने जैसे प्रमुख मुद्दों पर गहन मंथन होगा। संभावना जताई जा रही है कि गृह मंत्री एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं, जिसके आधिकारिक शेड्यूल का इंतजार है।

​उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा ‘प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’

​अपने प्रवास के दौरान गृह मंत्री उत्तराखंड पुलिस के लिए आयोजित एक विशेष और ऐतिहासिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे उत्तराखंड पुलिस को उत्कृष्ट सेवाओं, समर्पण और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान के प्रतीक ‘प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’ से सम्मानित करेंगे।
​

Exit mobile version