Site icon Khabribox

उत्तराखंड दौरे पर केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, आईटीबीपी व एसएसबी के जवानों से की मुलाकात, ली यह जानकारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज रविवार को केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर आए हैं।

सीएम ने किया स्वागत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद भेंट किए। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर हैं। वह आज पूर्वाह्न 11ः45 बजे गुंजी हेलीपैड पर पहुंचे।

रंग संस्कृति की पगड़ी पहनाकर पारंपरिक रीति-रिवाज से किया स्वागत

इसके बाद स्थानीय लोगों ने रंग संस्कृति की पगड़ी पहनाकर पारंपरिक रीति-रिवाज से उनका स्वागत किया। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने सेना, आईटीबीपी व एसएसबी के जवानों से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा के लिए तैनात हथियारों व उपकरणों की जानकारी भी ली। उन्होंने जवानों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता और समर्थन का आश्वासन दिया। इसके बाद पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने जनपद के विभिन्न विभागों से संबंधित वाइब्रेंट विलेज के अंतर्गत गतिमान योजनाओं एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों की पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण दिया। साथ ही भी विकासखंडों के अंतर्गत आने वाले वाइब्रेंट विलेज की जानकारी, पर्यटन विभाग ने पर्यटन योजनाओं, आदि कैलाश ओम पर्वत यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बताया कि स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी। बताया कि आईटीबीपी और क्षेत्रीय पशुपालकों का आपस में अनुबंध है। स्थानीय ग्रामीण आईटीबीपी को ताजा, उच्च गुणवत्ता वाली पोल्ट्री और भेड़-बकरी उपलब्ध करवाते हैं। इस योजना में सहकारी समितियां और किसान उत्पादक संगठन आईटीबीपी को खाद्य पदार्थ की आपूर्ति में शामिल है।

रहें मौजूद

इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version