Site icon Khabribox

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी के खिलाफ कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी के खिलाफ कांग्रेस के आरोपों को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए खारिज कर दिया ।

18 वर्षीय बेटी कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है और कोई बार नहीं चलाती

नई दिल्ली में श्रीमती ईरानी ने कहा कि उनकी 18 वर्षीय बेटी कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है और कोई बार नहीं चलाती है। श्रीमती ईरानी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी के विरुद्ध उनके तीखे रुख के कारण उनकी बेटी को निशाना बनाया गया है। उन्‍होंने कहा कि उनकी बेटी की गलती यह है कि उनकी मां ईरानी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन लोगों से सवाल करती हैं। श्रीमती ईरानी ने कांग्रेस पार्टी को उनके विरुद्ध किए गए किसी भी गलत काम का सबूत देने की भी चुनौती दी।

Exit mobile version