Site icon Khabribox

नैनीताल घूमने आए पर्यटक पर अज्ञात लोगों ने चाकू से किया हमला, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में बीते दिनों पहले‌ घूमने आए एक पर्यटक पर अज्ञात लोगों ने चाकू से वार कर दिया था।

तीन लोग गिरफ्तार

जिस पर मल्लीताल पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की बारीकी से जांच की और सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर व पीड़ित कौशलेंद्र श्रीवास्तव पुत्र वीरेंद्र श्रीवास्तव उम्र 29 वर्ष निवासी भींगा जिला श्रावस्ती उत्तर प्रदेश से पूछताछ की। जिस्म मारपीट की घटना में तीन आरोपी क्रमशः सौरभ पुत्र गोपाल राम निवासी चार्टर्ड लॉज मल्लीताल नैनीताल, सूरज कुमार आर्य पुत्र बिशन राम आर्य निवासी ऋतुराज कंपाउंड मल्लीताल नैनीताल व दिनेश आर्य पुत्र मोहन आर्य निवासी चार्टान लॉज कंपाउंड मल्लीताल नैनीताल प्रकाश में आए।‌ पुलिस द्वारा आरोपियों की खोजबीन शुरू कर तत्काल कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version