Site icon Khabribox

अल्मोड़ा के उपेन्द्र चन्द्र जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, उत्तर मध्य रेलवे के बनें महाप्रबंधक


अल्मोड़ा के मूल निवासी और भारतीय रेल यातायात सेवा के अधिकारी उपेन्द्र चन्द्र जोशी को उत्तर मध्य रेलवे का महाप्रबंधक बनाया गया है। उन्होंने सोमवार को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया।

भारतीय रेल में विभिन्न पदों पर दी सेवाएं

मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने भारतीय रेल में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। इससे पहले वह प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, उत्तर रेलवे पद पर कार्यरत थे। उपेन्द्र चन्द्र जोशी ने प्रारंभिक शिक्षा रानीखेत अल्मोड़ा से प्राप्त की है।

Exit mobile version