Site icon Khabribox

यूपीएससी ने ज़ारी किया इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 (UPSC ESE 2022) का नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग (UPSC) द्वारा सिविल इंजीनियरंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन पदों पर भर्ती की जाएगी।

परीक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदु

➡️ ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2021 से शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2021 है।

➡️ सिविल इंजीनियरंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन पदों पर कुल 247 रिक्तियां भरी जाएंगी।

➡️ योग्य आवेदकों की उम्र 01 जनवरी 2022 को कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। जबकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तक ही होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मापदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.inपर जाकर इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 से सम्बंधित पूर्ण जानकारी ले सकते हैं।

Exit mobile version