Site icon Khabribox

UPSC Exam Calendar 2027: संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षाओं का नया कैलेंडर, यहां देखें परीक्षा शेड्यूल

​जरूरी खबर सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली सभी प्रमुख परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है।

कैलेंडर जारी

इस कैलेंडर में सिविल सर्विसेज (IAS/IFS), NDA, CDS और इंजीनियरिंग सर्विसेज जैसी बड़ी परीक्षाओं के नोटिफिकेशन, आवेदन और एग्जाम की तारीखें घोषित की गई हैं। यहाँ प्रमुख परीक्षाओं का बिल्कुल सिंपल शेड्यूल दिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परिस्थितियों के अनुसार इन तारीखों में बदलाव भी किया जा सकता है।
​सिविल सर्विसेज परीक्षा 2027 (IAS / IFS)

• ​नोटिफिकेशन और आवेदन शुरू: 13 जनवरी 2027
• ​आवेदन की आखिरी तारीख: 02 फरवरी 2027
• ​प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam): 23 मई 2027 (रविवार)
• ​मुख्य परीक्षा (Civil Services Main): 20 अगस्त 2027 से (5 दिनों तक)
• ​भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा (IFS Main): 21 नवंबर 2027 से (7 दिनों तक)
​NDA और CDS परीक्षा 2027

•  ​NDA & CDS (I) परीक्षा:
◦ ​नोटिफिकेशन और आवेदन: 02 दिसंबर 2026 से 22 दिसंबर 2026 तक
◦ ​परीक्षा की तारीख: 11 अप्रैल 2027
•  ​NDA & CDS (II) परीक्षा:
◦ ​नोटिफिकेशन और आवेदन: 12 मई 2027 से 01 जून 2027 तक
◦ ​परीक्षा की तारीख: 19 सितंबर 2027
​अन्य प्रमुख परीक्षाएं

• ​इंजीनियरिंग सर्विसेज (Prelims) 2027: 31 जनवरी 2027
• ​कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (Prelims) 2027: 10 जनवरी 2027
• ​केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF ACs) 2027: 04 जुलाई 2027 (आवेदन: 17 फरवरी से 09 मार्च 2027)
• ​कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज (CMS) 2027: 18 जुलाई 2027 (आवेदन: 03 मार्च से 23 मार्च 2027)

Exit mobile version