Site icon Khabribox

UPSC ने जारी किया UPSC मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम, इतने अभ्यर्थी सफल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने UPSC मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है।

देखें वेबसाइट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल कुल 2736 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। यूपीएससी मेंस परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक दो शिफ्टों में किया गया था। मुख्य परीक्षा में सफल सभी उम्मीदवारों को अब व्यक्तित्व परीक्षण (Interview) के लिए बुलाया जाएगा। बताया कि जो संघ लोक सेवा आयोग के मुख्य कार्यालय धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू की तारीखें जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।

Exit mobile version