Site icon Khabribox

अमेरिका-ईरान के बीच खत्म हुआ तनाव: राष्ट्रपति ट्रंप और मसूद पेजेश्कियान ने समझौते पर किए हस्ताक्षर, 4 महीने का संघर्ष खत्म, समझौता लागू

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच पिछले चार महीनों से जारी भारी तनाव को समाप्त करने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है।

हुए हस्ताक्षर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महीनों से चले आ रहे भारी तनाव और लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार अमेरिका और ईरान के बीच एक ऐतिहासिक समझौता हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने आपसी सहमति के बाद एमओयू पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर कर दिए हैं। दोनों देशों के अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपतियों द्वारा बुधवार (17 जून) को किए गए इस हस्ताक्षर के साथ ही यह समझौता तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
​फ्रांस के वर्सेलिस पैलेस में ट्रंप ने किए साइन

​रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अमेरिकी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के पैलेस ऑफ वर्सेलिस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ डिनर के दौरान अमेरिका-ईरान एग्रीमेंट की हार्ड कॉपी पर आधिकारिक हस्ताक्षर किए। इसके बाद साइन की गई एग्रीमेंट की कॉपियां ईरान और इस पूरी बातचीत में मध्यस्थता कर रहे देशों को भी भेज दी गई हैं। इससे पहले, रविवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने इस एमओयू पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से साइन किए थे। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि इस समझौते के बाद दोनों देशों के बीच पिछले करीब 4 महीनों से चला आ रहा तीखा संघर्ष अब पूरी तरह खत्म हो गया है। डील फाइनल होने के बावजूद आगामी शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में अमेरिका और ईरान के अधिकारियों की एक अहम बैठक का कार्यक्रम पहले से तय है।

Exit mobile version