Site icon Khabribox

इस देश में 14 वर्ष से कम साल के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल होगा प्रतिबंधित, एक क्लिक में पढ़िए

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

बताया- बच्चों को कई तरह से नुकसान पंहुचाता है इंटरनेट

एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते सोमवार (25 मार्च) को, राज्य के गवर्नर रॉन डीसैंटिस ने एक कानून पर हस्ताक्षर किए। जिसमें यह निर्धारित किया गया है कि 14- 15 वर्ष के बच्चों को भी सोशल मीडिया का उपयोग करने के लिए माता-पिता की सहमति की मंजूरी लेनी अनिवार्य होगी। इसके अलावा 14 साल से कम आयु के बच्चों को इसका उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह ये बिल 1 जनवरी 2025 को कानून बन जाएगा।

Exit mobile version