Site icon Khabribox

उत्तरप्रदेश उपचुनाव: यूपी में कांग्रेस नहीं लड़ेंगी उपचुनाव, सपा ने सभी 9 सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। उत्तरप्रदेश में 13 नवंबर को यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं।

अखिलेश यादव का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें अखिलेश यादव ने बीते बुधवार देर रात एक बड़ा ऐलान किया है। जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डाली है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि बात सीट की नहीं जीत की है’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में, जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ आने से समाजवादी पार्टी की शक्ति कई गुना बढ़ गयी है‌। इस अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन से सभी 9 विधानसभा सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ का एक-एक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर नयी ऊर्जा से भर गया है।  ये देश का संविधान, सौहार्द और PDA का मान-सम्मान बचाने का चुनाव है. इसीलिए हमारी सबसे अपील है : एक भी वोट न घटने पाए, एक भी वोट न बंटने पाए‌। देशहित में ‘इंडिया गठबंधन’ की सद्भाव भरी ये एकता और एकजुटता आज भी नया इतिहास लिखेगी और कल भी। इस घोषणा के बाद यह साफ हो गया है कि कांग्रेस पार्टी यूपी उपचुनाव नहीं लड़ेंगी।

Exit mobile version