Site icon Khabribox

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रचा नया कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बनें पहले नेता

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

रचा नया इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता हैं। योगी आदित्यनाथ ने एक नया ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। वे राज्य के इतिहास में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने वाले पहले नेता बन गए हैं। योगी आदित्यनाथ ने अब तक 8 साल और 132 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। वह पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने पूर्ण कार्यकाल के बाद दोबारा लगातार पद संभाला है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे पंडित गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पंडित गोविंद बल्लभ पंत का कुल कार्यकाल (स्वतंत्रता से पूर्व सहित) 8 साल और 127 दिन का रहा था।

Exit mobile version