Site icon Khabribox

उत्तरप्रदेश: फतेहपुर में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग,छह लोग घायल

फतेहपुर जिले में शनिवार सुबह एक मकान में पटाखा बनाते समय भयानक विस्फोट हो गया। जिससे लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तेज धमाके के साथ हुआ विस्फोट

हथगाम थाना क्षेत्र की चौकी छिवलहा कस्बा स्थित नवाबगंज रोड पर स्थित आलेहसन पुत्र अहमद हसन के घर में आज सुबह पटाखा बनाते समय अचानक विस्फोट हुआ और आग लग गयी। जिसमें छिवलहा कस्बा निवासी गुलसन बानो (32) पत्नी जावेद, कनिजा बेगम (65) पत्नी आलेहसन, अहमद हसन पुत्र आलेहसन, गौसपुर छिवलहा निवासी नगीना उम्र (55) पत्नी मुन्ना गम्भीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक़ आज सुबह पांच महिलाएं व एक पुरुष पटाखे बना रहे थे। अचानक तेज का धमाका हुआ और सारे मकान में धुआं-धुआं सा छा गया। चारों तरफ तेज धमाका व धुआं फैलते ही लोग दहशत में आ गये।विस्फोट में छह लोग घायल हुए।तीन लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष तीन मामूली रूप से घायलों का उपचार के बाद अस्पताल छुट्टी दे दी गयी है। फैक्ट्री संचालक आलेहसन पटाखा बनाने का लाईसेंस ले रखा है। घटना की जांच की जा रही है।

Exit mobile version