Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पुलिस विभाग में 05 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, यहां देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड शासन ने 05 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है।

जारी हुआ आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल देर शाम सचिव गृह शैलेश बगौली ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार
📌📌मुकेश कुमार को एआईजी पी एंड एम से डीआईजी पीएसी नियुक्त किया गया है।
📌📌धीरेंद्र गुंज्याल को एडीजी कारागार से डीआईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

📌📌रचिता जुयाल को पुलिस मुख्यालय से एसपी सतर्कता अधिष्ठान उत्तराखंड नियुक्त किया गया है।
📌📌जितेंद्र मेहरा को एएसपी अपराध/ यातायात हरिद्वार से एसपी अपराध/ यातायात हरिद्वार नियुक्त किया गया है।
📌📌निहारिका तोमर को एएसपी अपराध यातायात उधमसिंह नगर से एसपी अपराध/ यातायात नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version