Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर पर्यटन पुलिस के जवानों को 06 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया

उत्तराखण्ड में आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर देहरादून में पर्यटन पुलिस के जवानों को 06 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस के जवानों को अच्छा आचरण, शिष्टाचार और पर्यटन संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी देना था।

चारधाम यात्रा प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। अन्य प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक यहां पर आकर जो अपने साथ अनुभव लेकर जांएगे उसमें आप सभी की अहम भूमिका होने जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास रहेगा कि जितने भी तीर्थयात्री आ रहे हैं उन्हें किसी भी प्रकार के ट्रैफिक जाम या आपदा में न फंसना पड़े। वे सकुशल अपने यात्रा करके अपने गनत्वयों को जाएं। उन्होंने कहा कि पर्यटन पुलिस का गठन इस उद्देश्य से किया गया है कि वे पर्यटकों अधिक से अधिक मदद कर सकें।

यात्रियों व पर्यटकों का फीडबैक लें

उन्होंने  कहा कि साथ में फीडबैक रजिस्टर जरूर रखें और यात्रियों व पर्यटकों का फीडबैक लें। उन्होंने प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों और अधिकारियों से आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षण कार्यक्रम से लाभान्वित होकर और पर्यटकों की मदद करके वे राज्य व उत्तराखंड पुलिस का नाम रौशन करेंगे।

सभी जिलों से कुल 89 उप निरीक्षक और आरक्षियों ने प्रतिभाग किया

पर्यटन पुलिस के जवानों को अतिथि देवो भवः भाव से पर्यटकों के साथ विनम्र, शालीन व्यवहार संवाद एवं दक्षता पूर्वक कर्तव्यों का निर्वहन करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में गढ़वाल परिक्षेत्र के सभी जिलों से कुल 89 उप निरीक्षक और आरक्षियों ने प्रतिभाग किया।

Exit mobile version