Site icon Khabribox

उत्तराखंड: गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत अल्ट्रासोनोग्राफी जांच होगी अनिवार्य, प्रथम चरण में अल्मोड़ा समेत इन जिलों में चलेगा विशेष अभियान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत अल्ट्रासोनोग्राफी जांच की जाएगी।

दी यह जानकारी

इसके लिए राज्य सरकार विशेष अभियान चलाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत प्रथम चरण में प्रदेश के चयनित जनपदों में यह अभियान चलाया जाएगा और पात्र गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने खास उद्देश्य से प्रदेश में शत-प्रतिशत अल्ट्रासोनोग्राफी कवरेज सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। बताया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान समय पर अल्ट्रासोनोग्राफी जांच कराना गर्भवती महिलाओं और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह अभियान चलाया जाएगा।

चलाया जाएगा अभियान

बताया कि प्रथम चरण में यह अभियान अल्मोड़ा,बागेश्वर,चमोली,चम्पावत,पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जनपदों में संचालित किया जाएगा। 15 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के तहत 18 सप्ताह या उससे अधिक गर्भकाल वाली और वर्तमान गर्भावस्था में अभी तक अल्ट्रासाउंड जांच न करा पाने वाली गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता से शामिल किया जाएगा।

Exit mobile version