Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 10वीं एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप: भारतीय टीम में चुने गए उत्तराखंड के हैप्पी सिंह और कंचन बसेरा

उत्तराखंड: उत्तराखंड में मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के जू-जित्सु के जूनियर वर्ग के दो प्रतिभावान खिलाड़ियों हैप्पी सिंह और कंचन बसेरा का चयन भारतीय टीम में हुआ है।

भारतीय टीम में चयन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों खिलाड़ी ’10वीं सीनियर एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप’ में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए कजाकिस्तान रवाना हो गए हैं, जहां वे एशिया के शीर्ष खिलाड़ियों को चुनौती देंगे।‌ खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे उनके कोच की कड़ी मेहनत और उनका खुद का समर्पण रहा है। मुख्य जू-जित्सु प्रशिक्षक कमल सिंह ने बताया कि हैप्पी सिंह और कंचन बसेरा ने यहां तक पहुँचने के लिए वर्षों तक कठिन प्रशिक्षण लिया है।‌दोनों खिलाड़ियों ने लंबे समय तक कड़े अनुशासन और लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की है। खेल प्रेमियों और स्थानीय खेल संघों ने उम्मीद जताई है कि कजाकिस्तान की धरती पर भारत के ये दोनों सितारे तिरंगा लहराकर ही दम लेंगे।

Exit mobile version