Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में निकायों में खुलेंगे 115 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (यूएचडब्ल्यूसी), यह होंगे प्रमुख केंद्र

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब निकायों में 115 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (यूएचडब्ल्यूसी) खोलने की तैयारी है।

परियोजना को लांच करने की तैयारियां तेज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए राज्य सरकार शहर में लोगों को घरों के पास स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की तैयारी कर रही है। इसी क्रम में निकायों में 115 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (यूएचडब्ल्यूसी) खोले जाएंगे। इनमें से 90 जगह चिह्नित की गई है। ये केंद्र उन जगहों पर खोले जाएंगे, जहां स्वास्थ्य सेवाओं की अधिक जरूरत लोगों को है। इनमें गरीब बस्तियों को प्रमुखता से केंद्र में रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शहरी विकास विभाग ने लक्षित परियोजना के संचालन के लिए ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड से समझौता किया है।

Exit mobile version