Site icon Khabribox

उत्तराखंड : भू-स्खलन में पश्चिम बंगाल के 12 पर्वतारोहियों की मौत

उत्तराखंड में विगत दिनों हुए भूस्खलन में पश्चिम बंगाल के बारह पर्वतारोहियों की मौत हो गयी ।
राज्‍य सचिवालय ने बताया कि ये पर्वतारोही दो समूहों में थे।

आठ लोग मारे गए

हिमाचल प्रदेश के लमखागा दर्रे से चितकुल जाते समय 11 सदस्‍यों का एक दल खराब मौसम के कारण भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें आठ लोग मारे गये। इनमें दिल्‍ली की अनीता रावत और पश्चिम बंगाल के सात पर्वतारोही शामिल थे।

पांच लोग मारे गए

चार कुलियों सहित दूसरा दल कुमाऊं मंडल के कनकटा दर्रे से सुंदरधुंगा जाते समय खराब मौसम में फंस गया। इस घटना में भी पश्चिम बंगाल के पांच पर्वतारोहियों की मौत हो गई।

Exit mobile version