Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 12 वर्षीय किशोर को सांप ने काटा, जब झाड़ फूक से नहीं बनी बात फिर ऐसे बची जान, जानें

यहां 12 साल के किशोर को सोने के समय सांप ने काट लिया । जब किशोर की हालत बहुत बिगड़ने लगी तब जाकर परिजन किशोर को लेकर अस्पताल पहुंचे। 

12 साल के किशोर को रात में सोते समय सांप ने काटा

जानकारी के अनुसार देहरादून कालसी के एक 12 साल के किशोर को घर में रात करीब 12 बजे सोते समय सांप ने काट लिया था। इसके बाद परिजन उसे झाड़ फूक करने वाले के पास पहुंचे । लेकिन जब बालक की जान पर बन आई तो परिजन अगले एक दिन एक बजे अस्पताल लेकर पहुंचे । बेहोशी की हालत में किशोर को अस्पताल  लाया गया, उसे वेंटीलेटर पर रखा गया। एक दिन उपचार के बाद अब किशोर के स्वस्थ्य होने की उम्मीद जग गई है ।

सांप के काटने का इलाज उपलब्ध है, इस दौरान घबराएं नहीं

वहीं बाल रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. अशोक कुमार ने कहा कि सांप के काटने पर झाड़ फूंक न कराए। एक घंटे के भीतर अस्पताल लाया जाए तो बचने की संभावनाएं ज्यादा रहती है। सांप के काटने का इलाज उपलब्ध है, इस दौरान घबराएं नहीं। क्योंकि इससे हार्ट अटैक भी हो सकता है ।

Exit mobile version