Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ऋषिकेश से अयोध्या धाम को रवाना हुए 1344 राम भक्त, ट्रेन में गूंजे ‘जय श्री राम’ के जयकारें


अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन को रोजाना बड़ी संख्या में रामभक्त पंहुच‌ रहें हैं। देश दुनिया से भक्त अयोध्या धाम पंहुच रहें हैं। वहीं उत्तराखंड के ऋषिकेश से भी बड़ी संख्या में रामभक्त अयोध्या धाम रामलला के दर्शन को जा रहें हैं।

ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मिली जानकारी के अनुसार बीते कल गुरूवार को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन 1344 राम भक्तों को लेकर अयोध्या रवाना हुई है। तब पूरा रेलवे स्टेशन जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो गया। भक्तों में भी काफी उत्साह दिखा। ट्रेन में राम भक्तों के लिए 18 बोगियां लगी हैं। इस मौके पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Exit mobile version