Site icon Khabribox

उत्तराखंड: गुमसुम रह रहे नाबालिग बालक ने आखिर सुनाई अपनी आपबीती, डेढ़ साल तक हाकीम मासूम के साथ करता रहा कुकर्म

पॉक्सो एक्ट के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

जानें पूरा मामला

काशीपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा की मोहल्ला किला निवासी हाकीम फसल पुत्र नामालूम पिछले लगभग डेढ़ साल से उसके 14 साल के नाबालिक बेटे के साथ पिछले डेढ़ साल से डरा धमका कर कुकर्म कर रहा था। जिससे उसका बेटा गुमसुम रहने लगा। और काफी समय से बीमार भी रह रहा था। काफी पूछने के बाद आठ मार्च को उसने अपनी आप बीती बताई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित नाबालिग ने बताया की पिछले काफी समय से आरोपी उसके साथ गलत काम कर रहा था। और उसको तलवार से जान से मारने की धमकी देता था। जिसके चलते वह अपनी बात किसी से नहीं बता पा रहा था।

आरोपी को उसके घर से किया गिरफ्तार

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी सुप्रिया नेगी ने बताया कि आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसका चालान कर पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया । जहां से विद्वान न्यायाधीश ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Exit mobile version