Site icon Khabribox

उत्तराखंड: गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करेंगे 15 खिलाड़ी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। गोवा में होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के 15 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश के इतिहास में पहली बार पेंचक सिलाट खेल से सबसे अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं।

37वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के यह खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

देहरादून के अभिषेक रावत, कार्तिकेय, कार्तिक पटेल, अनुप्रिया व मोहम्मद सर्जिल, नैनीताल की कीर्ति गोसाईं, दीपक सिंह, दीपक रावल व रीता भंडारी, यूएस नगर के निखिल भारती, ईशू भारती, गायत्री, मुकेश यादव व नवीन और चंपावत की पूजा।

Exit mobile version