Site icon Khabribox

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में आउटसोर्स से होंगे 1556 पदों पर भर्ती, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जल्द शिक्षा विभाग में आउटसोर्स से 1556 पदों पर भर्ती होगी।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। जिसमें उन्होंने एक महीने के भीतर भर्ती के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा, शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए समग्र शिक्षा के तहत खाली पदों को शीघ्र भरा जाएगा, इसके लिए प्रयाग पोर्टल के माध्यम से आउटसोर्स एजेंसी का चयन कर लिया गया है। बताया कि राज्य समग्र शिक्षा परियोजना के तहत प्रदेश में केंद्र सरकार की ओर से वित्त पोषित विभिन्न संवर्ग के 1556 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 161 विशेष शिक्षक, 324 लेखाकार व सहायक कर्मचारी, 95 कॅरिअर काउंसलर एवं विद्या समीक्षा केंद्र के 18 पद सहित मनोविज्ञानी, मैनेजर आईसीटी व मैनेजर ट्रेनिंग के एक-एक पद शामिल हैं।

Exit mobile version