Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 15वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ, खेल मंत्री ने किया उद्घाटन, कहा- स्वास्थ्य के साथ-साथ लड़कियों की आत्मरक्षा के लिए जरूरी ताइक्वांडो

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है ‌ उत्तराखंड के देहरादून में शनिवार को परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में 15वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आगाज हुआ। इस चैंपियनशिप का शुभारंभ खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया।

15वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का उद्घाटन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले खेल मंत्री रेखा आर्या और भगत सिंह कोश्यारी ने प्रतियोगिता की टीशर्ट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उद्योगपति एस फारूक, जावेद खान, हिना हबीब व खिलाड़ी आदि मौजूद रहें। उत्तराखंड स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन की और से यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 300 से ज्यादा खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ताइक्वांडो जैसा खेल लड़कियों के करियर और स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी आत्मरक्षा के लिए भी जरूरी है। मंत्री ने कहा कि ताइक्वांडो में 38 राष्ट्रीय खेलों के दौरान भी उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था और धीरे-धीरे उत्तराखंड इस खेल का हब बनता जा रहा है।

Exit mobile version