Site icon Khabribox

उत्तराखंड: शिक्षक दिवस पर 16 शिक्षक व शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित, मिला शैलेश मटियानी पुरस्कार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में शिक्षक दिवस पर 16 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

किया गया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें वर्ष-2024 में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कारों के लिए चयनित 16 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।‌ इस मौके पर समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 16 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। इसमें वर्ष-2024 में चयनित 09 प्रारम्भिक शिक्षक, 05 माध्यमिक शिक्षक, 01 शिक्षक प्रशिक्षक एवं 01 संस्कृत शिक्षक को यह सम्मान प्रदान किया गया है। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, शिक्षक वह कड़ी है जो बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ ही संस्कृति, सदाचार और जीवन मूल्यों से अवगत कराते हैं। हमने शिक्षकों के कौशल विकास और प्रशिक्षण के लिए कई योजनाएं शुरू की है। जिससे वे छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान कर सके।

Exit mobile version