Site icon Khabribox

उत्तराखंड: किसी काम से घर से निकली 16 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनो के लिए छोड़ा यह मैसेज, जाने


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एक 16 साल की बालिका घर से बाहर मोमो खाने की बात कहकर निकली और लापता हो गई।

जांच कर रही पुलिस-

जानकारी के अनुसार यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां एक महिला की बहन प्रयागराज, यूपी से आई हुई है। उनकी बड़ी बेटी 11 फरवरी की शाम करीब सात बजे घर से मोमो खाने की बात कहकर निकली। उसे फोन किया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया और व्हाट्सएप चैट पर परिजनों को मैसेज किया कि वह अब कुछ बनकर वापस लौटेगी। शहर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Exit mobile version