उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। किच्छा में 19वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है।
उत्तराखंड के सभी जिलों के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 19वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आज 19 मई से शुरू होगी। जो नौ दिवसीय चलेगी। इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के बालक-बालिका प्रतिभाग करेंगे। बताया कि प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, स्मृति चिह्न व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं वर्ग के अनुसार प्रथम व दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन लालपुर स्थित भारतीयम पब्लिक स्कूल में किया जाएगा।