December 7, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: अलग- अलग जगहों से मिले 2 शव, फैली सनसनी

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बहुत से लोगों ने अपनी जान गंवाई है, तो कई लोगों के शवों को लावारिस की तरह  नहरों नदियों में डालने की खबरें बढ़ने लगी है। ऐसी ही एक खबर सामने आई है।

अलग- अलग जगहों से 2 शव मिलने से फैली सनसनी-

सितारगंज के अंतर्गत अलग—अलग स्थानों पर दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार आज सिडकुल क्षेत्र के पूर्व उपरोली में पुलिस को पगडंडी के साथ एक शव पड़ा होने की जनकारी मिली। इस पर पुलिस मैके पर पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। कुछ देर में शव की शिनाख्त हो गई। यह यूपी के एक अधेड़ का शव था। वह एक होटल में काम करता था। इस बीच पुलिस को बेगुल डैम की सिसइया नहर में भी एक शव दिखाई पड़ने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालने का प्रयास किया। लेकिन लाश इतनी सड़ गल चुकी थी कि उसे अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। शव किसी युवक का होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

पोस्टमार्टम को भेजा एक शव-

पुलिस ने एक शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।

error: Content is protected !!