Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 20वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन, श्रेयांश और अदविका ने जीती चैंपियनशिप

उत्तराखंड: देवभूमि चैस एसोसिएशन की ओर से भारतीय इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित छह दिवसीय ’20वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता’ का शुक्रवार को भव्य समापन हो गया है।

प्रतियोगिता का समापन

मिली जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में युवा खिलाड़ियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 जूनियर ओपन वर्ग में ऊधमसिंह नगर के श्रेयांश साहू ने चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं, जूनियर बालिका वर्ग में देहरादून की अदविका कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जूनियर बालिका वर्ग में तान्या पांडे तीसरे और अनुष्का रावत चौथे स्थान पर रहीं, जबकि जूनियर ओपन वर्ग में सक्षम दर्शन तीसरे और भव्य अरोरा चौथे स्थान पर रहे।

वर्गप्रथम स्थानद्वितीय स्थान
अंडर-19 जूनियर ओपनश्रेयांश साहू (ऊ.सिं. नगर)परीक्षित नौटियाल (देहरादून)
अंडर-19 जूनियर बालिकाअदविका कुमार (देहरादून)अमिषु गुप्ता (हरिद्वार)
अंडर-13 ओपनध्रुव विश्नोई (हरिद्वार)अभिमन्यु सिंघल (ऊ.सिं. नगर)
अंडर-13 बालिकारिव्या जोशी (नैनीताल)समक्ता गुप्ता (ऊ.सिं. नगर)

राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

देवभूमि चैस एसोसिएशन के महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Exit mobile version