Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां 20वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आगाज; पहले दिन नैनीताल और देहरादून के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

उत्तराखंड: किच्छा (उधमसिंह नगर): भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल में देवभूमि चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में सात दिवसीय 20वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य शुभारंभ हो गया है।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

जिसमें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी अपना हुनर दिखा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रतियोगिता के पहले दिन नैनीताल और देहरादून के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। देवभूमि चेस एसोसिएशन के महासचिव संजीव चौधरी ने बताया कि पहले दिन अंडर-7, अंडर-11 और अंडर-17 आयु वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें प्रदेशभर के लगभग 100 बाल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
​पहले दिन के परिणाम

• ​अंडर-11 (बालिका वर्ग): नैनीताल की लिरीशा भंडारी, सौम्या मेहरा, अदिति कतयात, नायशा सिंह, देहरादून की काइया ध्यानी और ऊधमसिंह नगर की आदविका शाहू ने अपने-अपने मैच जीतकर 1-1 अंक हासिल किया।
• ​अंडर-11 (ओपन वर्ग): नैनीताल के अक्षत जनौती, धैय बोरा, अर्नव सिंह पांगती, वियान गुप्ता, अनुभव साना तथा देहरादून के सुरांश कुकसल, राजवर्धन और विधान रौतेला ने जीत दर्ज की।
• ​अंडर-7 (बालिका वर्ग): ऊधमसिंह नगर की तान्या पांडे, ईशिका बांगा, सामक्ता गुप्ता और देहरादून की गौरी मित्तल व सौम्या थापा 1-1 अंक के साथ आगे रहीं।
• ​अंडर-7 (ओपन वर्ग – राउंड 2 के बाद): ऊधमसिंह नगर के गर्व जोशी और ध्रुवंश राणा, नैनीताल के अयांश किशोर गोस्वामी और देहरादून के कियान सिंघल व आरव घोष 2-2 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज हो गए हैं।
• ​अंडर-17 (ओपन वर्ग): देहरादून के अरमान सिंह बक्शी, स्पर्श बिष्ट, अविनीत सिन्हा, परीक्षित नौटियाल; नैनीताल के सक्षम दर्शन, तोषी जनौती, अर्नव सिंह, तेजस तिवारी और ऊधमसिंह नगर के श्रेयांश शाहू, भव्या अरोरा, शुभ सिंह सैनी व अविराज चिलाना ने जीत के साथ शुरुआत की।

Exit mobile version