Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 24 वीं सब जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप, उत्तराखंड के 21 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना हुनर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। 24 वीं सब जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप शुरू हो गई है। यह चैंपियनशिप 1 से 6 दिसंबर तक बाबा बुद्धा साहिब दीवान हॉल छब्बीवाल तरण पंजाब में वुशु एसोसिएशन ऑफ पंजाब की ओर से आयोजित हो रही है।

यह खिलाड़ी शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड के 21 खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर रहे हैं। जिसमें मेघा भट्ट ,विदिशा रतूड़ी , निहारिका, काव्य, शिष्णु सिंह नेगी, विहान कंबोज, कार्तिकेय सिंह नेगी, सक्षम जोशी, मो. अरमान, अंकित कुमार, मनीष सिंह बिष्ट, आर्यन टम्टा, अंश राणा, ओम तिवारी, इशांत राणा, रिनिशा लोहनी, नीति पांडे, दीपिका आर्य, सिम्मी, अंतराज खड़का, अधिराज खड़का शामिल हैं।

Exit mobile version