Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 25 हजार उपनल कर्मचारियों को मिला तोहफा, बढ़ा 10 प्रतिशत मानदेय, आदेश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उपनल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के 25 हजार उपनल कर्मचारियों को 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ने का तोहफा मिला है।

जारी हुआ आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 हजार उपनल कर्मचारियों का 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाया गया है। इसके लिए वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद आज शासन ने इसके आदेश जारी कर दिए है।

मानदेय बढ़ाने को लेकर किया था आंदोलन

दरअसल प्रदेश के उपनल कर्मचारी पिछले काफी समय से हर साल 20 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। जिसके बाद इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने एवं अन्य मांगों के लिए समिति गठित करने के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित किया था।

Exit mobile version