Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 25 हजार उपनल कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, बढ़ेगा 10 प्रतिशत मानदेय

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उपनल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के 25 हजार उपनल कर्मचारियों को 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ने का तोहफा मिलेगा।

जारी होगा शासनादेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी ने कहा, जल्द ही मानदेय बढ़ोतरी का शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। वित्त विभाग से इसकी मंजूरी मिल गई है।  जल्द शासनादेश जारी किया जाएगा।

मांगों को लेकर किया था आंदोलन

दरअसल प्रदेश के उपनल कर्मचारी पिछले काफी समय से हर साल 20 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। जिसके बाद इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने एवं अन्य मांगों के लिए समिति गठित करने के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित किया था।

Exit mobile version