Site icon Khabribox

उत्तराखंड: नये साल में उत्तराखंड में 28 सार्वजनिक अवकाश घोषित, शासन ने 2026 की छुट्टियों की जारी किया कलैंडर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में शासन ने वर्ष 2026 में होने सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है।

छुट्टी का कलैंडर जारी

जारी हुए इस कलैंडर में इस वर्ष कोई नया अवकाश नहीं घोषित किया गया है। इसमें सरकार ने कुल 28 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं।

सार्वजनिक अवकाशों की लिस्ट

• गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी
• महा शिवरात्रि – 15 फरवरी
• होलिका दहन- तीन मार्च
• होली – चार मार्च
• ईद-उल-फितर – 21 मार्च
• रामनवमी- 26 मार्च
• महावीर जयंती – 31 मार्च
• -गुड फ्राइडे – तीन अप्रैल
• डा भीमराव आंबेडकर जयंती- 14 अप्रैल
• बुद्ध पूर्णिमा – एक मई
• ईद उल अजहा- 27 मई
• मोहर्रम – 26 जून
• हरेला – 16 जुलाई
• स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त
• ईद उल मिलाद- 26 अगस्त
• रक्षा बंधन- 28 अगस्त
• जन्माष्टमी- चार सितंबर
• महात्मा गांधी जयंती – दो अक्टूबर
• दशहरा – 20 अक्टूबर
• महर्षि वाल्मीकि जयंती- 26 अक्टूबर
• दीपावली- आठ नवंबर
• गोवर्द्धन पूजा – 10 नवंबर
• ईगास-बग्वाल – 20 नवंबर
• गुरु नानक जयंती – 24 नवंबर
• क्रिसमस – 25 दिसंबर

सचिवालय व विधानसभा को छोड़ प्रदेश में इन दिनों भी अवकाश

• चेटीचंद – 19 मार्च
• विश्वकर्मा पूजा – 17 सितंबर
• गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस- 24 नवंबर

Exit mobile version