Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 28वीं अखिल भारतीय वन खेल मीट, उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने जीते तीन स्वर्ण सहित इतने पदक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। अखिल भारतीय वन खेल मीट में उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन किया।

जीते पदक

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज रायपुर और परेड ग्राउंड स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 28वीं अखिल भारतीय वन खेल मीट में तीसरे दिन उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण सहित 13 पदक जीते। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें उत्तराखंड टीम ने शुक्रवार को तीन स्वर्ण पदक हासिल करते हुए छठे स्थान पर जगह बनाई। उत्तराखंड के पास अब छह स्वर्ण सहित 26 पदक हैं। छत्तीसगढ़ 29 स्वर्ण सहित 52 पदक के साथ प्रथम, केरल 10 स्वर्ण समेत 35 पदक के साथ द्वितीय, कर्नाटक 10 स्वर्ण सहित 36 पदकों के साथ तृतीय, महाराष्ट्र 10 स्वर्ण समेत 26 पदक के साथ चौथे और मध्य प्रदेश नौ स्वर्ण समेत 20 पदक के साथ पांचवें स्थान पर रहा।

Exit mobile version