Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पूर्व सीएम बीसी खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में 3 दिन का राजकीय शोक, कल सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर भी रहेंगे बंद

उत्तराखंड: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी के आकस्मिक निधन पर राज्य सरकार ने प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।

आदेश जारी

इस संबंध में शिक्षा निदेशालय (माध्यमिक एवं प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखंड) द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में दिनांक 19 मई 2026 से 21 मई 2026 तक तीन दिनों तक प्रदेश के सभी जनपदों के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) आधे झुके रहेंगे। इसके साथ ही इस अवधि में राज्य में किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा।
​स्कूलों में अवकाश घोषित

​आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री जी के सम्मान में उनकी अंत्येष्टि के दिन यानी बुधवार, 20 मई 2026 को राज्य सरकार के समस्त कार्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे।‌ शासन द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में शिक्षा विभाग ने प्रदेश के अंतर्गत आने वाले समस्त शासकीय, अशासकीय (एडेड) और निजी (प्राइवेट) शैक्षणिक संस्थानों (स्कूलों/कॉलेजों) और संबंधित कार्यालयों को 20 मई को अनिवार्य रूप से बंद रखने के निर्देश दिए हैं। सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों (CEO) को इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Exit mobile version