Site icon Khabribox

उत्तराखंड: हरिद्वार व देहरादून में इतने करोड़ के 304 एमओयू प्रस्ताव पर किए गए हस्ताक्षर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 08 और 09 दिसंबर को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित होने वाला है।

विकास की रफ्तार आ रही तेजी

इस संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तराखंड में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो गई है। अब प्रदेश में निवेश के कई रास्ते खुल रहे हैं। साथ ही पिछले चार महीने से समिट के संबंध में लंदन, दुबई, अबूधाबी, चेन्नई, अहमदाबाद, मुंबई और रुद्रपुर आदि में निवेशकों से बातचीत की गई। जिसमें बड़ी संख्या में निवेशकों का सहयोग प्राप्त हुआ।

304 एमओयू प्रस्ताव पर हस्ताक्षर

मिली जानकारी के अनुसार जिला हरिद्वार एवं देहरादून में 37,820.47 करोड़ के 304 एमओयू प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए गए। इसमें हरिद्वार में 23,682.38 करोड़ के 185 एमओयू प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए गए। इसी प्रकार जिला देहरादून में 14,138.09 करोड़ के 119 एमओयू पर प्रस्ताव हस्ताक्षर किए गए।

Exit mobile version