Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इन गांवों के 35 सरपंचों को कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड पर किया आमंत्रित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत आने वाले गांवों के 35 सरपंचों को गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड पर आमंत्रित किया है।

जताया भारत सरकार का आभार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के 35 सरपंचों को उनके पति और पत्नी के साथ विशेष तौर पर आमंत्रित किया है। इसके अलावा इन जिलों के 23 उप सरपंचों को भी आमंत्रित किया है। जिस पर खुशी जताते हुए भारत सरकार का आभार जताया है।

Exit mobile version