Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां एक स्कूल के 37 विद्यार्थी परीक्षा में हुए फेल, पुनः परीक्षा के बाद आए परिणाम ने किया हैरान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून के स्कूल के उन बच्चों की पुनः परीक्षा कराई गई, जो पहले परीक्षा में फेल हुए थे।

26 से 29 मई तक हुई परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुनः परीक्षा में यह बच्चे पास हुए हैं। देहरादून के डालनवाला स्थित समरवैली स्कूल में कक्षा 11 में 37 बच्चों फेल हुए थे। जिस पर अभिभावकों ने स्कूल पर बच्चों को जबरन फेल करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत उत्तराखंड बाल आयोग से की। आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग को इन बच्चों के लिए पुन: परीक्षा कराने को कहा। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने आयोग की देखरेख में 26 से 29 मई तक इन बच्चों के लिए पुन: परीक्षा कराई। इसके लिए गोवर्धन विद्या मंदिर धर्मपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

30 बच्चे हुए पास

रिपोर्ट्स के मुताबिक बाल आयोग की अध्यक्ष, सचिव व अनुसचिव के अलावा शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा, जीआइसी सौड़ा सरौली के प्रधानाचार्य व अभिभावकों के समक्ष परिणाम जारी किए हैं। जिसमे 30 बच्चे शिक्षा विभाग की ओर से हुई पुन: परीक्षा में पास हो गए हैं। जबकि सिर्फ एक बच्चा फेल हुआ और बाकी छह अनुपस्थित रहे। साथ ही विभाग ने स्कूल को आदेश दिया है कि उत्तीर्ण बच्चों को 12वीं कक्षा में दाखिला दिया जाए। अगर ये बच्चे दूसरे स्कूल में पढ़ना चाहते हैं तो उन्हें तत्काल टीसी दी जाए।

Exit mobile version