Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 38वें राष्ट्रीय खेल: अल्मोड़ा पुलिस की महिला जवानों का शानदार प्रदर्शन, ममता ने तीन गोल्ड मेडल व मंजू ने जीता एक गोल्ड व कांस्य पदक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन चल रहा है।

पुलिस की महिला जवानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से बरसा सोना

जिसमें अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मार्डन पेंटाथलॉन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महिला कांस्टेबल ममता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई और महिला कांस्टेबल मंजू ने 1 स्वर्ण, 1 कांस्य पदक जीता है। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के मॉडर्न पेंटाथलॉन में अल्मोडा पुलिस लाइन में तैनात महिला कांस्टेबल ममता खाती ने 3 स्वर्ण पदक और महिला कांस्टेबल मंजू गोस्वामी ने 1 स्वर्ण,1 कांस्य पदक अर्जित कर उत्तराखण्ड और पुलिस विभाग का मान बढ़ाया हैं।        

जीते इतने पदक

1- महिला कांस्टेबल ममता खाती माडर्न पेंटाथलॉन लेजर रन में इंडीविजुअल इवेंट में गोल्ड जीता।
2-ममता खाती और सक्षम सिंह की जोड़ी ने मिक्सड रिले की टीम इवेंट में भी गोल्ड जीता। 
3- महिला कांस्टेबल ममता खाती, मोनिका और महिला कांस्टेबल मंजू गोस्वामी की तिकड़ी ने लेसर रन टीम इवेंट में भी गोल्ड पर कब्जा जमाया।
4- पेंटाथलॉन लेजर रन में महिला कांस्टेबल मंजू गोस्वामी ने इंडिविजुएल इवेंट में ब्रांज मेडल हासिल किया है।

दी बधाई

जिस पर एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने उत्तराखंड/उत्तराखण्ड पुलिस/जनपद पुलिस का नाम रोशन करने वाली दोनों महिला आरक्षियों को बधाई दी।

Exit mobile version