Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, वुशु में जीता एक गोल्ड और पांच कांस्य पदक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों का भी शानदार प्रदर्शन चल रहा है।

जीते इतने पदक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के वुशू एथलीटों ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। जिसमें गुरुवार को एक स्वर्ण और पांच कांस्य सहित कुल छह पदक जीते है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय खेलों में वुशु के चांगक्वान इवेंट में बागेश्वर जिले की ज्योति वर्मा ने कांस्य पदक जीता। जिसके बाद अब उत्तराखंड को पहला गोल्ड वुशु की ताओलू स्पर्धा में अचोम तपस ने दिलाया। उत्तराखंड के कांस्य पदक विजेताओं में विशाल कश्यप (वुशु ताओलू), नीरज जोशी (वुशु सांडा), लवीश कुमार (वुशु सांडा) और शुभम चौधरी (वुशु सांडा) भी शामिल हैं।

Exit mobile version