Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेल: आज‌ से शुरू हो रहें हैं हॉकी के मुकाबले, अल्मोड़ा की सलोनी का भी चयन, यहां देखें आज का शेड्यूल

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन चल रहा है।

उत्तराखंड की टीमों का इन टीमों से होगा मुकाबला

इसी क्रम में आज 04 फरवरी मंगलवार से हरिद्वार के वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम, रोशनाबाद स्टेडियम में हाॅकी प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। जो 13 फरवरी तक चलेगी। इसमें उत्तराखंड की महिलाओं का पहला मैच झारखंड से होगा। जबकि पुरुषों का पहला मैच उत्तर प्रदेश के साथ होगा। उत्तराखंड टीम के लिए यह एक बड़ा मौका है, क्योंकि वे अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे हैं। झारखंड और उत्तर प्रदेश की टीमें भी अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

सलोनी के चयन खेल प्रेमियों में खुशी

जिसमें इन 38 नेशनल गमेस् मे हॉकी खेल मे अल्मोड़ा की सलोनी पिलख्वाल का चयन भी हुआ है। अल्मोड़ा की सलोनी के पिता का नाम स्वर्गीय अमर सिंह पिलख्वाल व माता का नाम किरन पिलख्वाल है। सलोनी के चयन‌ पर क्षेत्र व खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। सलोनी के कोच पंकज टंटा, दीपक वर्मा, राजेंद्र कनवाल, अनिता पावर, दीपक शाही,कुंदन कनवाल, गणेश शाही, किशन लाल, बलवंत दानु, ऋतिक राज है। आज से हाॅकी के मुकाबले शुरू हो रहें हैं।

Exit mobile version