Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तराखंड की झोली में आया दूसरा गोल्ड मेडल, केनाय सलालम प्रतियोगिता में रीना सेन ने जीता गोल्ड मेडल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन है।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

इसी क्रम में राष्ट्रीय खेलों में आज उत्तराखंड ने दूसरा गोल्ड मेडल जीता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषिकेश के फूलचट्टी में महिला केनाय सलालम सी-1 प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें इस प्रतियोगिता में रीना सेन ने पहला स्थान प्राप्त किया और गोल्ड मेडल जीता। इसके लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा रीना सेन को 12 लाख की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। इसके अलावा सी-1 केनाय ओपन सलालम प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की पल्लवी ने सिल्वर मेडल जीता और आंध्र प्रदेश की चेतना भगवती ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

Exit mobile version