Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 46वीं सब जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप, उत्तराखंड की टीम भी करेगी प्रतिभाग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। 24 फरवरी से 1 मार्च तक हुगली पश्चिम बंगाल में 46वीं सब जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप आयोजित होने वाली है।

दी यह जानकारी

यह चैंपियनशिप बालक-बालिका वर्ग में आयोजित होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम भी प्रतिभाग करेगी। बताया कि उत्तराखंड के सब जूनियर बालक-बालिका की टीम के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल प्रक्रिया उत्तरांचल वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में 28-29 जनवरी को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में की जाएगी। बताया कि 28 जनवरी को बालिका वर्ग और 29 जनवरी को बालक वर्ग की टीमों की चयन प्रक्रिया होगी। उत्तरांचल वॉलीबॉल एसोसिएशन की सचिव सपना देवी ने यह जानकारी दी।

Exit mobile version