Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 47 हजार डिजिटल शिक्षक तैयार, फिर भी 70% स्कूलों में वर्चुअल कक्षाएं ठप,शिक्षा विभाग ने निकाला नया समाधान

​उत्तराखंड: उत्तराखंड में करीब 47 हजार शिक्षक ऑनलाइन शिक्षण तकनीक में प्रशिक्षित हैं, लेकिन इसके बावजूद स्कूलों में वर्चुअल कक्षाओं का संचालन सही से नहीं हो पा रहा है।

मिलेगा यह लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश के 1324 विद्यालयों में से लगभग 70 प्रतिशत स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं बंद पड़ी हैं।
​राज्य में वर्तमान में 4619 स्मार्ट क्लासेस, 1334 वर्चुअल कक्षाएं और 363 आईसीटी कक्षाएं स्थापित की जा चुकी हैं।
​वर्चुअल कक्षाओं को दोबारा सक्रिय करने और शिक्षकों के डिजिटल हुनर का इस्तेमाल करने के लिए शिक्षा निदेशालय ने एक नई कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत ऑनलाइन शिक्षण में दक्ष शिक्षक गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे कठिन विषयों की ऑनलाइन कक्षाएं लेंगे।

​डिजिटल सामग्री का सहारा

​इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद कुमार सिमल्टी ने बताया कि एससीईआरटी द्वारा वीडियो, ई-कंटेंट, क्विज और ई-पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। पीएम ई-विद्या टीवी चैनलों के जरिए कक्षावार पढ़ाई कराई जा रही है। इसके साथ ही, सितंबर 2026 में एससीईआरटी और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुए समझौते के तहत सरकारी कार्मिकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में वर्चुअल लैब व स्मार्ट क्लास की सुविधा है, वे सीधे इन ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़ेंगे।

Exit mobile version