Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

यहां एक ही परिवार के 5 लोगों के एक साथ मरने की खबर सामने आयी है । यह घटना चमोली के दूरस्थ गांव घुनी की है । जहां परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी ।

ये कोई साजिश तो नहीं?

जानकारी के अनुसार चमोली के एक दूरस्थ गांव घुनी में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव घर पर मिले हैं। पत्नी और तीन बच्चों के शव कमरे में मिले जबकि घर के मुखिया का शव दूसरे कमरे में फंदे में लटका मिला। गाँव के लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या घर के मुखिया ने सबको मारा या फिर ये कोई साजिश है ।   फिलहाल पाँचों की मौत का कारणों का पता नहीं चल पाया है । पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा ।

Exit mobile version