उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई।
बैठक का आयोजन
यह बैठक बीते कल बुधवार को आयोजित हुई। सीएम की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुधवार को हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैबिनेट बैठक में 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। जिसमें
📌📌पर्वतीय क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अल्मोड़ा, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चंपावत, पौड़ी, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग के कुक्कुट पालकों के लिए कुक्कुट आहार सब्सिडी योजना लागू जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह योजना एक साल के लिए संचालित की जाएगी। योजना में ब्रायलर फार्म में 816 व पोल्ट्री वैली में 781 लाभार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया।
📌📌देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए विशेष प्रयोजन वाहन (स्पेशल परपज व्हीकल) का गठन किया जाएगा।
📌📌उच्च न्यायालय अधिष्ठान कार्यालय में दो अधिवक्ताओं के पदों का सृजन किया गया।
📌📌इसके अलावा वरिष्ठ प्रमुख, निजी सचिव और आशुलिपिक के पदों पर भी स्वीकृति दी गई।
📌📌यूएस नगर जिले में 9.918 हेक्टेयर भूमि जिला विकास प्राधिकरण को आवंटित की गई।