Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 6वीं उत्तराखंड राज्य पेंचक सिलाट चैंपियनशिप, इस जिले को सर्वाधिक पदक जीतने पर मिली ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रपुर में 6वीं उत्तराखंड राज्य पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। यह आयोजन 1 और 2 जून को जवाहर नवोदय विद्यालय में किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रतियोगिता में लगभग 300 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें ऊधम सिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल जनपदों के खिलाड़ी शामिल हुए। वहीं इस प्रतियोगिता में ऊधम सिंह नगर जनपद को सर्वाधिक पदक जीतने पर ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अलावा जनपद नैनीताल को दूसरा स्थान मिला। वहीं देहरादून को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

Exit mobile version