Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड स्टेट जिजित्सु चैंपियनशिप के लिए इन 07 खिलाड़ियों का चयन, आज से यहां होगी प्रतियोगिता

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी के सात खिलाड़ियों का उत्तराखंड स्टेट जिजित्सु चैंपियनशिप 2025 के लिए चयन हुआ है।

प्रतियोगिता का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सभी खिलाड़ी देहरादून जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। बताया कि आज  दिनांक 6-7 दिसंबर को हल्द्वानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उत्तराखंड स्टेट जिजित्सु चैंपियनशिप-2025 का आयोजन होगा। इसमें उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी गुमानीवाला के 7 खिलाड़ियों का चयन देहरादून जिले की टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में सृष्टि, उन्नति रावत, सौम्या गैरोला, तेजस सिंह, सूर्यांशु, निकिता पंत एवं अश्मिका कुकरेती शामिल हैं। चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जिजित्सु चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में 10 जिलों से करीब 300 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

Exit mobile version